1224 की रिपोर्ट निगेटिव, नौ संक्रमित
पॉजिटिव निकले लोगों को एलवन हॉस्पिटल में कराया भर्ती प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार लोगों की हो रही कोविड की सैंपलिग
संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को भी राहत भरा दिन रहा। 1224 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो नौ लोग संक्रमित निकले, जिन्हें एल वन हॉस्पिटल मुरसान में भर्ती कराया गया। इस बीच बारह लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। स्वस्थ्य हुए लोगों को उनके घर भेज दिया गया।
नौ संक्रमित : चूना वाला डंडा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, हलवाई खाना निवासी 36 वर्षीय युवक, रमनपुर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, अइयापुर निवासी 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। मुरसान के नगला भूरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। सासनी के नीनामई निवासी 19 वर्षीय युवक दो दिन पहले नोएडा में नौकरी के लिए गया, जहां कंपनी ने युवक का कोरोना टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव आया है। वहीं सादाबाद निवासी 60 वर्षीय महिला ने आगरा में अपनी जांच कराई। पॉजिटिव आने पर महिला होम आइसोलेशन हो गई, जबकि नियमानुसार रोगी जिस जिले का रहने वाला है, वहां का ही स्वास्थ्य विभाग उसको होम आइसोलेशन की सुविधा दे सकता है। अब महिला की निगरानी नहीं हो पाएगी। प्रकरण के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सहपऊ में भी एक युवक संक्रमित मिला है। 12 स्वस्थ होकर पहुंचे घर
कोरोना संक्रमित होने के बाद 12 लोग एल वन हॉस्पिटल में भर्ती थे। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण को मात देकर ये लोग स्वस्थ्य हो गए। 64 वर्षीय व्यक्ति निवासी व्यापार कर, बजरिया निवासी 38 वर्षीय युवक, नानऊ रोड सासनी निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति व 70 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय सलेमपुर निवासी महिला स्वस्थ्य हो गई। कन्या इंटर कॉलेज रोड सासनी निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, अशोका टॉकीज के निकट निवासी 73 वर्षीय वृद्ध, सुदीप कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक, सीयल निवासी 21 वर्षीय युवक, सुदीप कॉलोनी निवासी 40 व 55 वर्षीय महिला और कल्याण कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना मीटर
कुल केस / 24 घंटे में 427/8
सक्रिय केस/24 घंटे में 75/8
स्वस्थ्य हुए /24 घंटे में 347/12
कुल मौतें/ 24 घंटे में 6/0
कुल टेस्ट /24 घंटे 38252/2600