Move to Jagran APP

जिले की11 ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में शामिल

डी-नोटिफिकेशन के प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मुहर अब नगर पालिका के बजट से कराए जाएंगे विकास कार्य।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 01:35 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 01:35 AM (IST)
जिले की11 ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में शामिल
जिले की11 ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में शामिल

जासं, हाथरस : हाथरस जनपद की 11 ग्राम पंचायतें शहर की सीमा में शामिल हो गई हैं। इनके डी- नोटिफिकेशन के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में शासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। हतीसा भगवंतपुर ग्राम पंचायत आंशिक रूप से शहरी क्षेत्र में शामिल हुई है।

loksabha election banner

शासन स्तर से नगर पालिका हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। इस विस्तार में जिले की 11 ग्राम पंचायतों को शामिल किया है। इनमें कुल 30 गांव हैं। अभी तक इन ग्राम पंचायतों का डी-नोटिफिकेशन की प्रकिया चल रही थी। इसके कारण यह ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में शामिल नहीं हो सकी थीं। पूर्व में विभाग की ओर से गाटा के आधार पर प्रस्ताव भेजा गया था। इन ग्राम पंचायतों का डी-नोटिफिकेशन के संबंध में निदेशक पंचायतराज विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर संशोधित डी-नोटिफिकेशन का प्रस्ताव मांगा था। नवंबर की शुरुआत में नया प्रस्ताव आबादी व गैरआबादी के क्षेत्र के अनुसार तैयार कर भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। अब यह गांव शहर की सीमा में शामिल हो गए हैं। अब शहरी बजट से इनके विकास कार्य कराए जाएंगे। इनके लिए जल्द ही बजट जारी होने की संभावना है। हतीसा से अलग हुआ भगवंतपुर

हतीसा भगवंतपुर ग्राम पंचायत का आधा हिस्सा शहरी क्षेत्र में शामिल हुआ है। प्रस्ताव के तहत भगवंतपुर शहरी क्षेत्र में शामिल रहेगा वहीं हतीसा गांव पंचायत राज विभाग के अधीन रहेगा। ये ग्राम पंचायतें हुईं शामिल

दयानतपुर, गढ़ी तमन्ना, जोगिया, नहरोई, मीतई, गिजरौली, कलवारी, तरफरा, दादनपुर ढकपुरा, हाथरस देहात, सोखना। इनका कहना है

नगर पालिका के सीमा विस्तार में 12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाना था। इसके लिए डी-नोटिफिकेशन के प्रकिया चल रही थी। इसका संशोधित प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।

-बनवारी सिंह, डीपीआरओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.