एक साथ निकली 11 दूल्हों की बरात
हाथरस : हसायन के गाव बनवारीपुर में बिहारी जी के प्राकट्योत्सव के मौके पर 11 जोड़े विवाह बंध
हाथरस : हसायन के गाव बनवारीपुर में बिहारी जी के प्राकट्योत्सव के मौके पर 11 जोड़े विवाह बंधन में बंध गये। इस मौके पर बाके बिहारी ट्रस्ट के प्रबन्धक अवधेश कुमार सिंह द्वारा बरातियों का स्वागत किया गया।
गाव में 11 दूल्हों की बरात गाव में बैंडबाजों के साथ चढ़ाई गई। बिहारी जी का डोला ने भ्रमण किया। मंदिर में सभी नव युगलों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कीं रस्मे पूरी कीं। आयोजक अवधेश कुमार सिंह ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। भव्य मंडप सजाया गए, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह काजी द्वारा संपन्न कराया गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बिहारी जी के दर्शन कर पुण्य कमाया। आज से राम कथा
श्री बाके बिहारी मंदिर बनवारीपुर में बुधवार से मानस मर्मज्ञ श्री अतुल कृष्ण जी भारद्वाज द्वारा श्री राम कथा का वर्णन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं। इस मंदिर पर हर वर्ष कथा का भव्य आयोजन होता है। जिसमें हजारों लोग पहुंचे और कथा का श्रवण करते हैं।