Move to Jagran APP

हरदोई में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को चचेरे ससुर ने गोली मारी, जिला अस्पताल में भर्ती

हरदोई के लोनार थानाक्षेत्र के औहदपुर का मामला। पानी के नल को लेकर रविवार को हुआ था विवाद। सोमवार सुबह फिरसे हुई कहासुनी। झगड़े से नाराज चचेरे ससुर ने तमंचे से महिला को मारी गोली।आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 01:28 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:28 PM (IST)
हरदोई में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को चचेरे ससुर ने गोली मारी, जिला अस्पताल में भर्ती
हरदोई के लोनार थानाक्षेत्र के औहदपुर का मामला। पानी के नल को लेकर रविवार को भी हुआ था विवाद।

हरदोई, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के हरदोई में मामूली विवाद में चचेरे ससुर ने महिला को गोली मार दी। सोमवार की सुबह हुई घटना में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला लोनार थानाक्षेत्र के औहदपुर का है। यहां के निवासी अटल प्रकाश का चाचा राज नारायण से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि राजनारायण ने एक नल लगवाया था, जिसका अटल प्रकाश का परिवार भी उपयोग करता था। लेकिन विवाद के बाद राज नारायण ने रविवार को नल उखड़वा दिया था। जिसको लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया था। लेकिन सोमवार को फिरसे कहासुनी हो गई। अटल की पत्नी अंजली (32) घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, उसी समय राज नारायण आ गया। तमंचे से अंजली को गोली मार दी और फरार हो गया। अंजली को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.