मनहूस खबर से शोक में डूबा गांव
शाहाबाद एक मनहूस खबर से शाहाबाद का उधरनपुर गांव ही नहीं समूचा क्षेत्र शोक में डूब गया।
शाहाबाद: एक मनहूस खबर से शाहाबाद का उधरनपुर गांव ही नहीं समूचा क्षेत्र शोक में डूब गया। गांव निवासी राममोहन दीक्षित न केवल बड़े काश्तकार थे, बल्कि उनकी हरदोई और आसपास के जिलों में भी संभ्रांत व्यक्तियों में गिनती होती थी। आगरा में हुई दुर्घटना में राममोहन और उनकी पत्नी समेत तीन की मौत की खबर से समूचा गांव शोक में डूब गया।
राममोहन दीक्षित (55) अपनी पत्नी पुष्पा दीक्षित (52) व भतीजे पुष्कर के साथ आगरा निवासी बहनोई कमलेश मिश्रा के यहां जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार फतेहाबाद के निकट खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में दंपती व कार चालक रामू की मौत हो गई। भतीजा पुष्कर गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज चल रहा है। जैसे ही गांव में खबर आई, कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच गए। प्रधान पति त्रिपुरेश मिश्र ने बताया कि राममोहन दीक्षित का न केवल क्षेत्र बल्कि शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में भी नाम था।