Move to Jagran APP

उन्नाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन कानून व्यवस्था सही

ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:06 AM (IST)
उन्नाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन कानून व्यवस्था सही
उन्नाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन कानून व्यवस्था सही

हरदोई : राज्यसभा सदस्य डा. अशोक बाजपेई ने कहा की उन्नाव घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सपा और कांग्रेस कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें मैं बता देना चाहता हूं कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है और सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

loksabha election banner

पिहानी भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बोलते हुए उन्होंने अखिलेश यादव के आज विधानसभा के सामने धरने को नाटक बताते हुए कहा कि अब उनके पास करने को कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले की प्रदेश की कानून व्यवस्था एक दम सुदृढ़ है। डा. बाजपेई ने राज्यसभा में कांग्रेस की चुनावी खर्च 70 लाख को बढ़ाने वाली मांग पर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धन बल से चुनाव जीता है। उन्होंने इसका पुरजोर विरोध करते हुए 70 की सीमा को कम करने का प्रस्ताव राज्यसभा में रखा है। डा. बाजपेई ने कहा कि लोकतंत्र पैसे से नहीं चलता। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सीधे जनता से होने चाहिए। इस विषय को भी राज्यसभा में उठाया था। सीधे जनता से चुनाव होने पर जनप्रतिनिधि की जबाव देही बनती है। वार्ता के दौरान सोनू सिंह, विशाल सिंह, राजकिशोर सिंह, धीरज गुप्ता, नीरज बाजपेई आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.