किशोरी ने आग लगाकर दी जान
माधौगंज (हरदोई) : थाना क्षेत्र के ग्राम जेहदीपुर निवासी शबनम (14) पुत्री सुलेमान ने घर के अंदर
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:19 PM (IST)
माधौगंज (हरदोई) : थाना क्षेत्र के ग्राम जेहदीपुर निवासी शबनम (14) पुत्री सुलेमान ने घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि शबनम के पांच भाई हैं और वह चार बहनों में तीसरे स्थान पर थी। उनकी पत्नी मानसिक परेशान है और पुत्री शबनम भी विक्षिप्त थी। कई जगहों से उसकी दवा कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे वह काफी परेशान रहती थी। मंगलवार की सुबह शबनम ने कमरा बंदकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों को देखकर घर में हड़कंप मच गया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब तक शबनम पूर्ण रूप से जल चुकी थी। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें