बेरोजगारी के विरोध में तले पकौडे़, बेचे फल
पार्टी नेतृत्व के आवाहन पर गुरुवार को कांग्रेस-सपा ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने पकौड़े तले तो भीख मांगकर विरोध भी जताया। वहीं सपा नेताओं ने फल बेचकर अपना नाराजगी जताई।
हरदोई : पार्टी नेतृत्व के आवाहन पर गुरुवार को कांग्रेस-सपा ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने पकौड़े तले, तो भीख मांगकर विरोध भी जताया। वहीं सपा नेताओं ने फल बेचकर अपना नाराजगी जताई। कहा कि सरकार की नीतियों से बेरोजगार परेशान हैं। सभी ने भाजपा सरकार को हर मोर्च पर विफल बताया।
जिला एवं शहर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यालय के बाहर पकौड़े बनाए। कहा कि सरकार रोजगार छीन रही है। शहर अध्यक्ष जमील अहमद, सवायजपुर से अनुपम दीक्षित, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष हरि ओम त्रिपाठी, नेतम भारतीय, अनुपम दीक्षित, दीपेंद्र सिंह, दीप सिंह गौर, सत्यपाल वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने भीख मांगकर विरोध जताया। सपा नेता मुकुल सिंह ने ठेले पर फल बेचकर विरोध किया। कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है। मुकेश सिंह, अंकित सिंह, उमाकांत गुप्ता, सुनील सैनी, लल्लू गुप्ता, सुधाकर सिंह, अतीक खान, सुनील गुप्ता, राजेश कुमार, अमित, बंटी, सुबोध कुमार, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे। वहीं सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में सपाइयों लखनऊ रोड पर सब्जी मंडी गेट पर पकौड़े की दुकान लगाकर पढ़े लिखे युवाओं व बेरोजगारों के साथ पकौड़े बनाए और देश व प्रदेश की सरकारों से रोजगार की मांग की। सुधीर गुप्ता, खुशीराम गुप्ता, रिकू गुप्ता, राहुल सिंह, सोनू ,राजीव प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।