प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल
मोहम्मद एबाद का सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अहमर खां के आवास पर स्वागत
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 10:22 PM (IST)
संवादसूत्र, शाहाबाद : सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद का सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अहमर खां के आवास पर स्वागत किया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद खां ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।उन्होंने कहा कि योगी सरकार अखिलेश सरकार के समय पर किए गए कार्यों का लोकार्पण कर रही है। इस मौके पर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और विधानसभा प्रभारी सरताज खां, निवर्तमान प्रदेश सचिव नदीम बुखारी, आलोक श्रीवास्तव, धर्मवीर यादव, डॉक्टर नसीम, हरिओम शुक्ला, राकेश यादव, जुम्मा खां, हफीज खां, योगेंद्र यादव, आरिफ, मोहित यादव, अफताब, रिजवान, मलकापुर मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें