तेज धूप से परेशान रहे लोग
सोमवार को तेज धूप के कारण बढ़ी उमस। धूप से बचने के लिए लोगों ने छाता आदि का सहारा लिया।
हरदोई : सोमवार को तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई। इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे। धूप से बचने के लिए लोगों ने छाता आदि का सहारा लिया।
जिले में दो दिन बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। लोगों को चिपचिपी गर्मी ने बेहाल कर दिया। तेज धूप के कारण लोग घर से निकलने से बचते रहे। मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो रविवार के तापमान 32.5 डिग्री से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो रविवार से एक डिग्री अधिक रहा। इसके साथ ही पूरे दिन 12 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। पूरे दिन तेज धूप व उमस से लोग परेशान रहे। लोगों को धूप से बचने के लिए विभिन्न साधनों का सहारा लेना पड़ा। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश होने की संभावना है।