Move to Jagran APP

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे बच्चे

हरदोई : विज्ञान क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ाने को लेकर विद्यालय, जनपद व राज्य स्तरी

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 11:22 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे बच्चे
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे बच्चे

हरदोई : विज्ञान क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ाने को लेकर विद्यालय, जनपद व राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करने को निर्देशित किया गया है। इसके तहत विद्यालय स्तर के उपरांत चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा 19 नवंबर को जनपद स्तर पर जीआइसी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे।

loksabha election banner

राजकीय, अशासकीय, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की विद्यालय स्तर पर 6 नवंबर तक, जनपद स्तर पर 19 नवंबर तक और राज्य स्तर पर दिसंबर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जैविक विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा व हाइड्रो कार्बन ऊर्जा का विकल्प, सूचना संचार और परिवहन प्रौद्योगिकीय, गणित व भौतिक विज्ञान और खेल विषय पर छात्र-छात्राओं को मॉडल तैयार कर प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों को जारी आदेश में कहा कि विद्यालय स्तर पर जूनियर और सीनियर वर्गों में प्रदर्शनी लगाई जाए और प्रतिभागी चयन निर्धारित मानक के अनुसार किया जाए। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम चार छात्र-छात्राओं का चयन किया जाए। चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत किए जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.