Move to Jagran APP

SBSP अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा-मैं देश का सबसे बड़ा गुंडा, ब्रजेश सिंह व मुख्तार अंसारी मेरे दरबारी

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने के प्रयास में रहे प्रदेश सरकार से बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश राजभर प्रदेश में अपना जनाधार तलाश रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 12:40 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 04:38 PM (IST)
SBSP अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा-मैं देश का सबसे बड़ा गुंडा, ब्रजेश सिंह व मुख्तार अंसारी मेरे दरबारी
SBSP अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा-मैं देश का सबसे बड़ा गुंडा, ब्रजेश सिंह व मुख्तार अंसारी मेरे दरबारी

हरदोई, जेएनएन। नरेंद्र मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ अक्सर ही मोर्चा खोलने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब बड़ा ऐलान किया है। हरदोई के गांधी भवन मैदान में बुधवार को वंचित बहुजन समाज एकता रैली में पधारे ओमप्रकाश राजभर ने अपने को देश का सबसे बड़ा गुंडा बताया है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने के प्रयास में रहे प्रदेश सरकार से बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश राजभर प्रदेश में अपना जनाधार तलाश रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार से बर्खास्त ओमप्रकाश राजभर ने हरदोई में बुधवार को अपने को देश का सबसे बड़ा गुंडा बताया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोई नाऊ छूरा लेकर हमको डरवा रहा है तो कोई तीर-धनुष लेकर हमको धमका रहा है। इन लोगों को शायद मालूम नहीं कि उत्तर प्रदेश व देश में हमसे बड़ा गुंडा कोई नहीं है। राजभर ने कहा कि यूपी तो क्या देश में भी कोई मुझसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन बने ब्रजेश सिंह के साथ ही साथ मुख्तार अंसारी मेरे दरबारी हैं। यह सब मुझे बड़ा भाई मानते हैं। यह सब मेरे आगे अभी बहुत छोटे हैं। राजभर ने कहा कि मैं तो किसी से भी नहीं डरता हूं। अपना मिशन अगला विधानसभा चुनाव है। 

राजभर ने कहा कि भाजपा भी अब कांग्रेस के पदचिह्नों पर है। इनको किसी भी किसान तथा गरीब की चिंता नहीं है। कांग्रेस की तरह ही भाजपा भी विरोधी दलों को सीबीआइ, ईडी तथा एसआइटी का डर दिखा रही है। अब भाजपा से पूर्व सांसद तथा केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के मामले में तो हद हो गई है। शाहजहांपुर की पीड़िता को डराया जा रहा है। सरकार को तो पीड़िता के साथ होना चाहिए, लेकिन सरकार यौन शोषण तथा दुष्कर्म के आरोपी के साथ खड़ी है। पीड़िता तो जेल में है और आरोपी अस्पताल में आराम कर रहा है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने समाज की खातिर मंत्री पद त्याग दिया। उन्होंने कहा कि हम तो शराब बंद करने को लेकर अभियान चला रहे थे। हम तो चाहते हैं जैसे सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया वैसे ही देश में शराबबंदी कर दें। प्रधानमंत्री गुजरात से हैं तो वहां शराबबंदी लागू करवा दी। गरीबों के हितैषी हैं तो यहां पर भी करके दिखाएं।

राजभर ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं वह भगवान की पार्टी है तो सभी के साथ समान व्यवहार क्यों नहीं करते है। जनधन खाते में 15 लाख भेजने का वादा किया था। मगर एक रुपया नहीं आया। योगी आदित्यनाथ रोजगार के लिए अलग-अलग बयान देते हैं और तीन सितंबर को कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में पुलिस व स्वास्थ्य को छोड़ कर नौकरियों पर रोक लगा दी और 13 सितंबर को बयान दे रहे हैं कि नौकरी देंगे। राष्ट्रवाद का गलत पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर में 370 धारा हटाने का स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कश्मीर में 370 हटाया उसी प्रकार प्रदेश में रोजगार पर लगी पाबंदी हटा दो, बेरोजगारों को रोजगार दें। तब मानूंगा कि आप गरीबों के मसीहा हैं। प्रदेश में शराबबंदी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिन्यानंद को बचा रही है और पीड़ितों को परेशान कर रही है। उन्होंने ट्रंप के मोदी को फादर ऑफ नेशन के बयान पर कहा वह राजनीतिक है। अमेरिका में चुनाव है इसलिए दोनों नेता इस तरह का बयान दे रहे है। उन्होंने भाजपा से दूरी बना कर पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई ताकत

प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने एक बार फिर जिले में अपनी ताकत का अहसास कराया। गांधी मैदान बड़ी-बड़ी जनसभा में ही भर पाता है, सुनील अर्कवंशी ने उसे भीड़ से भरकर दिखा दिया। हरदोई की सीमा से ही स्वागत शुरू हुआ जो कि गांधी भवन तक चलता रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने समाज की खातिर त्याग किया है। समाज पार्टी के साथ आए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.