दशरथ के प्राण त्यागने की लीला देखकर आंखें भर आईं
हरदोई : मल्लावां भगवंत नगर में चल रहे 133वें श्रीराम लीला महोत्सव में राम वनवास व राजा दशरथ क
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:53 PM (IST)
हरदोई : मल्लावां भगवंत नगर में चल रहे 133वें श्रीराम लीला महोत्सव में राम वनवास व राजा दशरथ की मृत्यु सहित अन्य प्रसंग की लीला खेली गई।
राम वन के लिए प्रस्थान करते हैं, मार्ग में नदी को पार करने के लिए केवट से आग्रह करते हैं पर केवट नदी पार कराने से मना कर देता है और कहता है कि आपके स्पर्श मात्र से जब शिला स्त्री हो सकती है तो हमारी नाव यदि स्त्री हो गई तो हमारी रोजी-रोटी कैसे चलेगी। हमारे परिवार का भरण-पोषण कैसे चलेगा। तब प्रभु श्रीराम ने केवट को समझाया। केवट ने प्रभु श्रीराम के वास्तविक दर्शन कर उनके चरणों को धुलकर नदी पार करा दी। इधर राजा दशरथ पुत्र वियोग में तड़प-तड़प कर अपने प्राण त्याग देते हैं। मार्मिक ²श्य देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें