आतंकी हमले के कारण टेलीकाम इम्प्लाइज नहीं करेंगे हड़ताल
जागरण संवाददाता, हरदोई : भारतीय टेलीकाम इम्प्लाइज यूनियन बीएसएनएल ने घोषणा की कि सैनिकों पर हुए आतंकी हमले के कारण तीन दिवसीय होने वाली हड़ताल में भागीदारी नहीं करेगी। यूनियन के प्रांतीय सचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश सुनील त्रिपाठी ने बताया कि 1
हरदोई : भारतीय टेलीकाम इम्प्लाइज यूनियन बीएसएनएल ने घोषणा की कि सैनिकों पर हुए आतंकी हमले के कारण तीन दिवसीय होने वाली हड़ताल में भागीदारी नहीं करेगी।
यूनियन के प्रांतीय सचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश सुनील त्रिपाठी ने बताया कि 18 फरवरी को बीएसएनएल में प्रस्तावित हड़ताल में भारतीय टेलीकाम इम्प्लाइज यूनियन जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, हड़ताल में शामिल नहीं होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का ध्येय राष्ट्रहित,उद्योग हित के बाद संचारी हित है। बताया कि यह निर्णय सैनिकों पर हुए आतंकी हमले के कारण लिया गया। कहा कि जहां पूरा देश शोकाकुल है वहां राष्ट्रव्यापी हड़ताल उचित नहीं है। श्री त्रिपाठी ने बतायाकि बीएसएनएल प्रबंधन के आश्वासन व अपील के कारण अब हड़ताल हीं करेंगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का आरोप है कि 18 फरवरी से होने वाली हड़ताल कर्मचारी हित के लिए बल्कि वामपंथी राजनैतिक सोंच के कारण है। बीएसएनएल वर्तमान समय में निजी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में हड़ताल निगम के हित में नहीं है। बताया कि भारतीय मजदूर संघ के साथ एफएनटीओ व टेलीफोन अधिकारी एसोसिएशन हड़ताल से बाहर रहेंगे। उन्होंने अपील की कि भारतीय मजदूर संघ के सभी कर्मचारी प्रतिदिन के तरह जनता की सेवा करते रहें।