Move to Jagran APP

बारिश के चलते शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव

- 11.5 मिलीमीटर रिकार्ड की गई बारिश

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 10:04 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 10:04 PM (IST)
बारिश के चलते शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव
बारिश के चलते शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव

हरदोई : शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह 11 बजे तक बूंदाबादी होती रही। बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। शहर में कई जगह जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ा। मौसम वेधशाला के प्रभारी के अनुसार 11.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि रिकार्ड की जा रही है। गर्मी के चलते लोग परेशान थे। गुरुवार की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में काले घने बादल छा गए। शुक्रवार की सुबह तेज बारिश होने लगी। सुबह 11 बजे तक बूंदाबादी होती रही। इसके बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। बारिश के चलते नालों की साफ-सफाई की पोल भी खुल गई। महाराज सिंह पार्क, सदर बाजार में जलभराव ने लोगों को परेशान किया। बारिश के कारण रोडवेज बस स्टेशन जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम वेधशाला के प्रभारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 11.5 मिलीलीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बारिश के कारण तीन घंटे बाधित रही शहर की बिजली: हरदोई : शुक्रवार सुबह बारिश होने के कारण शहर की आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। वहीं वेलाताली उपकेंद्र पांच घंटे के बाद शुरू हो सका। शहर में कुछ क्षेत्र में लोकल फाल्ट के कारण बिजली की आवाजाही पूरे दिन जारी रही।

शहर की बिजली आपूर्ति एक दर्जन विद्युत उपकेंद्रों के माध्यम से की जाती है। शुक्रवार की सुबह आंधी व बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बारिश के बाद जब बिजली आपूर्ति शुरू की गई तो कई क्षेत्रों में लोकल फाल्ट हो गई। इससे बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लगा और तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अस्पताल फीडर सुबह नौ बजे शुरू हो सका। उसके बाद कोयल बाग कालोनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। सिटी पावर हाउस से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति भी तीन घंटे बाद शुरू हो सकी। वेलाताली उपकेंद्र की मशीन में खराबी आ जाने के कारण उससे जुड़े क्षेत्र में पांच घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह बिजली न आने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही शहर में कई स्थानों पर जंफर जलने और तार टूटने के कारण ब्रेक डाउन लेना पड़ा। इससे पूरे दिन बिजली की आवाजाही जारी रही। अवर अभियंता सौरभ अवस्थी ने बताया कि बारिश से अधिक नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ वेलाताली उपकेंद्र पर ही समस्या आ गई थी। जिसको सही करने में समय लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.