Move to Jagran APP

भाजपा के 13, सपा के 12, बसपा के नौ और आप के तीन प्रत्याशी जीते

-35 सीटों पर निर्दलियों का रहा कब्जा अध्यक्ष के चुनाव में इन्हीं की रहेगी मुख्य भूमिका -सपा के 12 और बसपा के नौ प्रत्याशी जीते आप ने तीन वार्डों पर खोला खाता

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 10:45 PM (IST)
भाजपा के 13, सपा के 12, बसपा के नौ और आप के तीन प्रत्याशी जीते
भाजपा के 13, सपा के 12, बसपा के नौ और आप के तीन प्रत्याशी जीते

हरदोई : बुधवार देर शाम सदस्य जिला पंचायत के सभी 72 पदों पर विजेताओं के नाम की घोषणा हो गई। विजेता प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफीसर ने प्रमाण-पत्र भी सौंप दिए हैं। पंचायतीराज संस्थाओं में जिला पंचायत सबसे बड़ी संस्था और जिले के विकास में अहम भूमिका निभाती है। मतदाताओं की ओर से दिए गए निर्णय सार्वजनिक होने के बाद 72 वार्डों में से करीब आधे वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है, ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला निर्दल के हाथ में दिख रहा है।

loksabha election banner

पंचायत के पदों और स्थानों पर हुए चुनाव के परिणाम बुधवार को पूरी तरह से जारी हो गए। सदस्य जिला पंचायत के 72 में से 71 वार्डों पर हुए मतदान के परिणाम जारी होने के साथ ही विजेता प्रत्याशियों से दलीय स्थिति भी स्पष्ट हो गई। सत्तादल भाजपा ने वैसे तो 72 वार्डों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन मतदाताओं ने उनमें से 13 को ही सदन जाने का निर्णय सुनाया, जबकि अन्य वार्डों पर भाजपा प्रत्याशियों को पराजय का मुहं देखना पड़ा। सपा ने 70 वार्डों पर प्रत्याशी उतारे थे। मतदाताओं ने 12 वार्डों पर सपा के प्रत्याशियों को पसंद किया और उन्हें सदन तक जाने का निर्णय सुनाया। बसपा ने 55 वार्डों पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा। नौ वार्डों पर बसपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। आप प्रत्याशियों ने तीन वार्डों पर जीत दर्ज कराई है। पंचायत की राजनीति में दखल रखने वाली राजनीतिज्ञों का कहना है कि अध्यक्ष पर एससी महिला के लिए आरक्षित है। सत्तादल को कुर्सी तक पहुंचने के लिए निर्दलों को अपने पक्ष में लाना होगा। विपक्षी दल यदि एक होकर संयुक्त प्रत्याशी लाते हैं तो वह कम संख्या में ही निर्दलीय सदस्यों को अपने पक्ष कर कुर्सी तक पहुंच बना सकते हैं। सपा, बसपा और आप के मिलाकर सदन में 24 सदस्य हो गए हैं। सदस्य जिला पंचायत वार्ड - विजयी प्रत्याशी का नाम - दल - प्राप्त मत अहिरोरी प्रथम - आकांक्षा वर्मा - (आप) 4798

अहिरोरी द्वितीय - गार्गीलाल - (निर्दलीय) - 4516 अहिरोरी तृतीय - कल्लू कश्यप - (निर्दलीय) - 3859

अहिरोरी चतुर्थ - सचिन मिश्रा - (भाजपा) - 5941 अहिरोरी पंचम - अनरिया - (निर्दलीय) - 4943

पिहानी प्रथम - सोनू भारती - (बसपा) - 8621 पिहानी द्वितीय - कौशलेंद्र मंजुल - (निर्दलीय) - 7440

पिहानी तृतीय - दीनदयाल वर्मा - (निर्दलीय) - 8366 पिहानी चतुर्थ - राममूर्ति - (निर्दलीय) - 6483

कछौना प्रथम - विजय कुमार - (बसपा) - 3767 कछौना द्वितीय - पूजा देवी - (भाजपा) - 9645

कछौना तृतीय - रजनी वर्मा - (आप) - 6687 भरखनी प्रथम - कंचन - (निर्दलीय) - 7113

भरखनी द्वितीय - रामाधार - (निर्दलीय) - 10779 भरखनी तृतीय - रजनी देवी - (सपा) - 8331

भरखनी चतुर्थ - सुशीला देवी - (भाजपा) - 5583 टोडरपुर प्रथम - अमर सिंह - (बसपा) - 3656

टोडरपुर द्वितीय - जन्नती - (सपा) - 6528 टोडरपुर तृतीय - काशीराम - (निर्दलीय) - 9551

टोडरपुर चतुर्थ - रामरानी देवी - (बसपा) - 4084 शाहाबाद प्रथम - संजीव कुमार - (निर्दलीय) - 4579

शाहाबाद द्वितीय - मंजू देवी - (बसपा) - 5202 शाहाबाद तृतीय - लालाराम - (भाजपा) - 11771

शाहबाद चतुर्थ - रामबेटी - (सपा) - 4460 सांडी तृतीय - जयदेवी - (भाजपा) - 6039


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.