रुद्राभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना
सावन के चौथे सोमवार को खूब रुद्राभिषेक हुए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 10:34 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 06:09 AM (IST)
हरदोई: सावन के चौथे सोमवार को खूब रुद्राभिषेक हुए। कुछ लोगों ने मंदिरों में रुद्राभिषेक कराया तो घरों में भी भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। हरदोई शहर समेत पूरे जिले कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक रजनी तिवारी ने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रागिरी महराज की मौजूदगी में परिवार समेत रुद्राभिषेक कराया। वहीं शाहाबाद के शम्भा स्थित फूठामठ मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन सावन माह के चौथे सोमवार को किया गया। वेदाचार्य लक्ष्मीकांत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना की गई। पूर्व प्रवक्ता अशोक कुमार पाठक ने शिव पूजन करते हुए भगवान भोलेनाथ से विश्व को कोरोना जैसी बीमारी से छुटकारा दिलवाने की प्रार्थना भी की। पूर्व सभासद आलोक पाठक समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें