किसानों के लिए मुसीबत का सबब बना सूखा रजबहा
हरदोई : बिलग्राम के जरौली रजबहा में पानी न होने के कारण किसान परेशान है। रजबहा में ल
हरदोई : बिलग्राम के जरौली रजबहा में पानी न होने के कारण किसान परेशान है। रजबहा में लगभग 15 दिनों से पानी नहीं आया है, जिससे रबी की बुवाई में परेशानी हो सकती है।
रामस्वरूप ने बताया कि यह रजबहा शारदा नहर से निकलता है। शारदा नहर,रजबहा से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी से निकलती है। अगर रजबहा में समय से पानी आ जाए तो यह किसानों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है।
किसान रूपलाल का कहना है कि रजबहा की सफाई लगभग एक वर्ष पहले हुई थी। एक साल से सफाई न होने के कारण रजबहा में सिल्ट जमा हो गई ह । जरौली शेरपुर के आस पास ही सैकड़ों बीघा भूमि की ¨सचाई इस रजबहा से होती है, लेकिन पानी न आने के कारण पलेवा नहीं हो पा रही है।
राजू ने बताया कि उनकी लगभग पांच बीघा भूमि रजबहा के निकट है, लेकिन पानी न आने के कारण ¨सचाई नहीं हो पा रही है। पं¨पग सेट दूसरे के खेत में काफी दूर लगा है। किराए पर ¨सचाई करना घाटे का सौदा हो सकता है।
रामू ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में ही रजबहा में पानी बंद हो गया था। पिछले वर्ष भी ऐसा ही हुआ था। उसके बाद 15 दिसंबर को पानी आया था। इस साल भी अगर ऐसा हुआ तो किसान परेशान हो जाएगा, तब तक गेहूं की बुआई का समय निकल जाएगा।