Move to Jagran APP

पराली जलाने पर तीन किसानों पर जुर्माना

ठ्ठश्र द्वश्रह्मठ्ठद्बठ्ठद्द 2ड्डद्यद्म ठ्ठश्र द्वश्रह्मठ्ठद्बठ्ठद्द 2ड्डद्यद्म ठ्ठश्र द्वश्रह्मठ्ठद्बठ्ठद्द 2ड्डद्यद्म

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 10:43 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 10:43 PM (IST)
पराली जलाने पर तीन किसानों पर जुर्माना
पराली जलाने पर तीन किसानों पर जुर्माना

संडीला: पराली जलाने वालों पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। किसानों को जागरूक तो किया ही जा रहा है। पराली जलाने वालों पर जुर्माना भी हो रहा है। अब संडीला में तीन किसानों पर जुर्माना किया गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि किसान पराली न जलाएं। ऐसा करने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। जिसका पूरे समाज पर असर पड़ता है।

loksabha election banner

पराली जलाने वालों पर जिले में खूब कार्रवाई हुईं। सोमवार को एसडीएम संडीला को क्षेत्र के दिवियापुर मजरा टिकारी में पराली जलाने की खबर मिली। तो वह टीम समेत पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि पराली जलाते मिलने पर निवासी किसान संतोष सिंह पुत्र बचन सिंह व हैपी पुत्र जसवंत सिंह पर 5-5 हजार रूपये तथा ग्राम बेरूआ निवासी विजय कुमार पर 1250 रूपये का जुर्माना लगाया है। एसडीएम ने बताया कि जुर्माना न अदा करने पर भू राजस्व की भांति वसूली होगी। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि पूरे जिले में टीम सक्रिय हैं। लेखपाल, किसान सहायक जागरूक कर रहे हैं। तो पराली जलाने वालों पर कार्रवाई के लिए टीम अलग से काम कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.