जिला कारागार में बंदी की मौत
द्व4ह्यह्लद्गह्मद्बश्रह्वह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध द्व4ह्यह्लद्गह्मद्बश्रह्वह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध द्व4ह्यह्लद्गह्मद्बश्रह्वह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध द्व4ह्यह्लद्गह्मद्बश्रह्वह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध द्व4ह्यह्लद्गह्मद्बश्रह्वह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध द्व4ह्यह्लद्गह्मद्बश्रह्वह्य स्त्रद्गड्डह्लद्ध
हरदोई : जिला कारागार में साढ़े आठ साल से बंद कैदी की गुरुवार की सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर पंजा निवासी बंठू उर्फ शिवहरी (45) गांव के जयप्रकाश की हत्या के आरोप में 29 जनवरी 2011 से जिला कारागार में बंद था। वह ढाई साल से बीमार चल रहा था। लखनऊ में उपचार कराया गया। मंगलवार को भी इलाज के लिए वह लखनऊ गया था। वहां से देर रात जिला कारागार वापस आ गया था। गुरुवार को फिर लखनऊ इलाज के लिए जाना था, लेकिन उससे पहले सुबह छह बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई निजामी ने बताया कि शिवहरी तीन भाइयों में छोटा था। उसने कारागार में शिवहरी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। जेलर मृत्युंजय नारायण पांडेय ने बताया कि कंठू ढाई साल से बीमार था। उसकी आंत में खराबी थी। उसको गुरुवार को लखनऊ भेजना था। मगर सुबह तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।