पांच घंटे फिर धीमी होगी रेल की गति, थमेंगे पहिए
रेल यात्रियों की मुसीबत क गुरुवार को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
हरदोई: रेल यात्रियों की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले एक दर्जन ट्रेनों के निरस्त के बाद अब अप रूट पर ट्रैक की मरम्मत के कार्य के चलते लखनऊ-मुरादाबाद रेल खंड के बीच पांच-पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इससे यात्रियों को गुरुवार को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
मंडल कार्यालय से पूर्व से प्रस्तावित ब्लाक में काकोरी में सुबह 8 बजे से शुरू होकर मुरादाबाद तक शाम 4 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। जिसमें हरदोई रेल खंड के काकोरी से बालामऊ तक सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक, बालामऊ से हरदोई सुबह 8 बजकर 18 मिनट से दोपहर एक बजकर 15 मिनट तक, हरदोई से आंझी शाहाबाद तक सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। मेगा ब्लॉक के कारण रेल यात्रियों को एक बार फिर गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं पहले से बंद चल रही मुगलसराय एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस के बाद ब्लॉक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाएगा। सीएमआई अम्बुज मिश्रा ने बताया कि मंडल रेल कार्यालय की ओर से ट्रैक के मरम्मत का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इसलिए अधिकतम ब्लॉक 5 घंटे का रहेगा।