पूरे दिन आसमान में छाए रहे बादल, बारिश के आसार
वेधशाला प्रभारी के अनुसार बारिश होने की संभावना है
हरदोई : सोमवार को मौसम में बदलाव नजर आया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूर्य की लुकाछुपी जारी रही। वेधशाला प्रभारी के अनुसार बारिश होने की संभावना है।
सोमवार को सुबह आसमान में कोहरा नहीं दिखा। सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद बादल छाने लगे। शाम तक घने बादल छा गए। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलावा का सहारा लिया। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि आसमान में 90 फीसद तक बादल छाए हुए है। बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह अद्रता 90 फीसद और शाम को 79 फीसद रिकार्ड की गई। पूरे दिन चार किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। वहीं विजिबिलिटी नौ से से 14 सौ के बीच रही।
सचित्र : जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल: हरदोई : मानवता फाउंडेशन की ओर से सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर के निकट जरूरतमंदों को कंबल व वस्त्रों का वितरण किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कंबल व वस्त्र वितरण कार्यक्रम को लेकर 28 दिसंबर से दो जनवरी तक रात्रि भ्रमण कर जरूरतमंदों की पहचान की गई। जब सर्द रातों में हम अपने-अपने घरों में ठंड से बचकर सो रहे थे तब कुछ लोग रात में अपनी आजीविका चलाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। कोई बेटे की दवाई तो कोई बिना गर्म कपड़ों के व बिना जूतों के रात्रि में ठिठुरता दिखाई दिया। संस्था की ओर से ऐसे जरूरतमंदों का चयन किया गया और उन्हें कंबल, कपड़े व टोपा आदि प्रदान किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था का उद्देश्य वंचित असहाय पात्रों का चयन कर उन तक सहायता पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।