30 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रहने का किया वादा
- 26 जोड़ों का विवाह हिदू रीति रिवाज के साथ हुआ संपन्न - चार जोड़ों का कराया गया निकाह
हरदोई : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से घंटाघर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में लोगों का उत्साह दिखाई दिया। 30 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रहने का वादा किया। 26 जोड़ों का विवाह हिदू रीति रिवाज और चार जोड़ों का निकाह कराया गया।
सामूहिक विवाह समारोह की सुबह से तैयारियां चलती रही। दोपहर में नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर गांधी भवन से बरात लेकर घंटाघर मैदान पहुंचे। बैंडबाजे के साथ निकली बरात का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन मुकुल सिघल, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन, वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश बाजपेई, प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी बरातियों का स्वागत किया। गायत्री परिवार पिहानी के अतुल कपूर व उनकी टोली ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया। शहर काजी हाफिज करीमुद्दीन व हाजी वसीम अहमद ने निकाह कराया। राजस्व परिषद के चेयरमैन मुकुल सिघन ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी ने कहा कि उनके पिता तत्कालीन जिलाधिकारी अमियकृष्ण चतुर्वेदी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने जनपद की सांस्कृतिक, एतिहासिक व लोक संस्कृति पर हरदोई की सांस्कृतिक व एतिहासिक धरोहर व हरदोई के लोकगीत नामक दो पुस्तकें लिखकर जनता को समर्पित की थी। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। भोजन व्यवस्था का दायित्व ट्रस्टी अविनाश चंद्र गुप्ता व वर-वधू के जलपान की व्यवस्था मनीष चतुर्वेदी ने की। मनीष मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सजधज कर आईं वधुएं : वधुएं सज-धज कर मंडप पर पहुंची। पूर्णिमा मिश्रा, माधवी श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, उमा श्रीवास्तव ने वधुओं को सजाने का दायित्व निभाया। वरों को तैयार कराने की जिम्मेदारी अनिल श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल ने निभाई। दिव्यांग वर-वधू को दी गई ट्राइसाइकिल : उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन ने दिव्यांग वर-वधू को ट्राइसाइकिल उपहार में दी। चलने का सहारा मिलने से नवविवाहित जोड़े खुश दिखाई दिए।