Move to Jagran APP

बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

द्यद्बद्दद्धह्ल ह्यद्धश्र2द्गह्म ढ्डह्मद्बठ्ठद्दह्य स्त्रश्र2ठ्ठ ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग द्यद्बद्दद्धह्ल ह्यद्धश्र2द्गह्म ढ्डह्मद्बठ्ठद्दह्य स्त्रश्र2ठ्ठ ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग द्यद्बद्दद्धह्ल ह्यद्धश्र2द्गह्म ढ्डह्मद्बठ्ठद्दह्य स्त्रश्र2ठ्ठ ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग द्यद्बद्दद्धह्ल ह्यद्धश्र2द्गह्म ढ्डह्मद्बठ्ठद्दह्य स्त्रश्र2ठ्ठ ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग द्यद्बद्दद्धह्ल ह्यद्धश्र2द्गह्म ढ्डह्मद्बठ्ठद्दह्य स्त्रश्र2ठ्ठ ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग द्यद्बद्दद्धह्ल ह्यद्धश्र2द्गह्म ढ्डह्मद्बठ्ठद्दह्य स्त्रश्र2ठ्ठ ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:03 AM (IST)
बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत
बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

हरदोई : जिले में गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार की अल सुबह और दिन में हुई बारिश से राहत मिली। अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। इससे एक दो दिन बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

जिले में विगत एक सप्ताह से तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ था। शुक्रवार को पुरवा हवा चलने से तापमान 40 के नीचे पहुंच गया था। शुक्रवार की देर रात सर्द हवाएं चलने शुरू हुई। इसके बाद रात में बारिश बूंदाबादी शुरू हुई। इसके बाद अल सुबह बारिश हुई। मौसम वेधशाला में सुबह 3.4 मिली बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। इसके बाद दिन में बारिश हुई। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलती रही। दिन में 4.2 मिली बारिश रिकार्ड की गई। बारिश होने और सर्द हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वेधशाला में जिले का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । जो शुक्रवार को 26.5 मिली था। शनिवार की सुबह आर्द्रता 90 फीसद और शाम को 91 फीसद दर्ज की गई और छह किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। आसमान में घने बादल छाए हुए थे। मौसम प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि एक दो बारिश होने की संभावना है और तापमान में गिरावट आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.