Move to Jagran APP

लेखपालों का आज से क्रमिक अनशन

उप्र लेखपाल संघ की तहसील सदर उप शाखा के पदाधिकारियों एवं लेखपालों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि मांगों के समर्थन में शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। लेखपाल तीन दिन का सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील सदर में लेखपाल में जुटे और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। लेखपालों ने सभा कर मांगों को पूरा किए जाने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों के समर्थन में 19 नवंबर से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर रहकर लेखपाल आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:03 AM (IST)
लेखपालों का आज से क्रमिक अनशन
लेखपालों का आज से क्रमिक अनशन

हरदोई : उप्र लेखपाल संघ की तहसील सदर उप शाखा के पदाधिकारियों एवं लेखपालों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि मांगों के समर्थन में शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। लेखपाल तीन दिन का सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील सदर में लेखपाल में जुटे और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। लेखपालों ने सभा कर मांगों को पूरा किए जाने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों के समर्थन में 19 नवंबर से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर रहकर लेखपाल आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा और शनिवार से क्रमिक अनशन किया जाएगा।

loksabha election banner

धरना स्थल पर हुई सभा को मध्य जोन के संगठन मंत्री मनोज त्रिपाठी, सुनील यादव, ज्ञान प्रकाश, ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र, श्रीपाल वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, आदेश द्विवेदी, हरीशचंद्र गुप्ता, ललित त्रिपाठी, आदर्श श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विजय रस्तोगी, सुभाष चंद्र, श्रवण कुमार, अशोक शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन तहसील मंत्री ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.