Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री का केक काटकर मनाया जन्म दिन

22 एचआरडी 06 जागरण संवाददाता हरदोई सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:03 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री का केक काटकर मनाया जन्म दिन
पूर्व मुख्यमंत्री का केक काटकर मनाया जन्म दिन

हरदोई : सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। सपा नेताओं ने पौधारोपण भी किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि नेताजी ने छात्रों, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों के दर्द को समझा और हमेशा उनके लिए कार्य किया। नेताजी ने जनहित योजनाएं लागू कर आम जनता को लाभांवित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू, पूर्व जिला महासचिव संतराम यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह यादव, सुभाष पाल ने कहा कि नेताजी ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, मजदूरों को न्याय दिलाने के संघर्ष किया। मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता, हरिश्चंद्र यादव, हरिनाम सिंह यादव, अमित सिंह मीतू, अजय पांडेय, सुरेंद्र यादव, संजय यादव मौजूद रहे। समाजवादी छात्रसभा के रहमत अली मोनू ने शहीद उद्यान में पौधारोपण कर नेताजी का जन्मदिन मनाया। शारदा सिंह यादव, संजय, अनमोल गुप्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.