Move to Jagran APP

दीपों की रोशनी से नहाया जिला, दीपावली सा दिखा नजारा

हरदोई अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन महोत्सव पर बुधवार को पूरे दिन जिले में दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:06 AM (IST)
दीपों की रोशनी से नहाया जिला, दीपावली सा दिखा नजारा
दीपों की रोशनी से नहाया जिला, दीपावली सा दिखा नजारा

हरदोई : अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन महोत्सव पर बुधवार को पूरे दिन जिले में दिखाई दिया। शाम को शहर से लेकर कस्बा और गांव दीपों की रोशनी में नहा गया। दीपावाली जैसा महोत्सव नजर आया। घर से लेकर मंदिरों में दीपों की पंक्तियां नजर आईं।

loksabha election banner

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया गया था। पूरे दिन जिले में जश्न का माहौल रहा। शाम को घर दीपों की रोशनी में नहा गया। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहा पर दीप जलाए गए। नुमाइश चौराहा के शिव भोले मंदिर, राम जानकी मंदिर, हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया। बाबा मंदिर में दीपों की श्रृंखला से जय श्रीराम लिखा गया। पूरा मंदिर और आसपास का परिसर दीपों से जगमगा उठा। इसके अलावा लोगों ने अपनें घरों पर दीप जलाए। पूरे शहर की गलियां और मकानों पर दीपों की पंक्तियां नजर आईं। देर शाम शुरू हुआ दीपोत्सव रात तक जारी रहा। दीपों के कारण शहर में दीपावली सा नजारा दिखाई दिया। लोगों ने दीपों के साथ आतिशबाजी भी की। दीपों के साथ शंखनाद किया और घंटों की धुन से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने घरों की छत पर पहुंच कर जय सियाराम और जय श्री राम का उद्घोष किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.