रात में जगमग हुआ शहर, आसमान में दिखा सतरंगी नजारा
हरदोई राम जन्म भूमि पूजन के बाद बुधवार की शाम पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:06 AM (IST)
हरदोई : राम जन्म भूमि पूजन के बाद बुधवार की शाम पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। दीपोत्सव के साथ ही लोगों आतिशबाजी चलाई। इससे आसमान में सतरंगी नजारा दिखाई दिया। घर की दहलीज से लेकर सड़कों की दीप ही दीप नजर आ रहे थे। चारों ओर पटाखों के स्वर और आसमान में बिखरे आतिशबाजी के रंग अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे थे। शाम को देर रात तक लोगों ने पटाखे चलाई और फुलझड़ी चलाई गई। बच्चों ने भी दीपोत्सव में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और आतिशबाजी चलाई। हर तरफ जय श्री राम के उद्घोष गूंज रहे थे। लोगों ने घरों में शंख और घंटा बजाकर वातावरण को भक्ति मय बना दिया। हर कोई भगवान श्री राम के रंग में रंगा दिखाई दे रहा था। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दीपोत्सव में प्रतिभाग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें