Move to Jagran APP

जमकर हुई बरसात, घरों में घुसा पानी

शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई बारिश

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 10:11 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 10:11 PM (IST)
जमकर हुई बरसात, घरों में घुसा पानी
जमकर हुई बरसात, घरों में घुसा पानी

हरदोई : जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई। बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया और लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।

loksabha election banner

जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार की रात से बारिश होने का सिलसिला शुरू हुआ था। जो गुरुवार को पूरे दिन चला। गुरुवार की शाम को बारिश रूकने के बाद गुरुवार की रात हल्की बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह फिर तेज बारिश शुरू हो गई। जो कई घंटे तक होती है। झमाझम बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया। वहीं शहर के मुहल्ला कन्हईपुरवा में लोगों के घरों के अंदर पानी पहुंच गया। घर के अंदर पानी घुस जाने पर लोगों ने उसके निकासी का प्रयास करते रहे। बारिश से शहर में जल भराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। लोगों को कार्य स्थल तक जाने के लिए बारिश से बचाव के उपाय तलाशने लगे। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 29.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

धान की फसल का लाभ व तिलहन की फसल को नुकसान : बारिश के कारण किसानों को राहत मिली है। बारिश से धान की फसल को लाभ हो रहा है। वहीं तिलहन की फसल को नुकसान हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.