आज खेत न खलिहान, सिर्फ करें मतदान
हरदोई आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। अपने सपने साकार और मजबूत ईमानदार व निष्पक्ष सरकार बनाने के लिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है। पहले मतदान करें फिर दूसरे काम करें।
हरदोई: आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। अपने सपने साकार और मजबूत, ईमानदार व निष्पक्ष सरकार बनाने के लिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है। पहले मतदान करें, फिर दूसरे काम करें। किसान सोमवार को खेत खलिहान की चिता छोड़कर सिर्फ और सिर्फ मतदान करने पर ध्यान दें। व्यापारी मजदूर, महिलाएं और युवा भी पहले मतदान फिर अन्य काम करें।
युवाओं में है दम
युवा तो इतिहास रचते हैं। मतदान में भी इतिहास रच दें। संख्या के हिसाब से भी सबसे ज्यादा हैं। 18 से 19 वर्ष तक के ही 31863 मतदाता हैं। तो 20 से 29 वर्ष के 683456 मतदाता हैं। 30 से 39 वर्ष के 706063 कुल 19 से 39 वर्ष के 14 लाख 21 हजार 382 मतदाता हैं। यानी कि जिस तरफ मुड़ जाएं उसे ही सांसद बनाने का दम रखते हैं। बुजुर्गों का भी आशीर्वाद जरूरी
बुजुर्गों के बिना आशीर्वाद के तो कोई यज्ञ सफल ही नहीं होता है। लोकतंत्र के पर्व में भी बुजुर्ग आगे आएं। बुजुर्गों की संख्या भी काफी है। जिले में 80 वर्ष से ऊपर के 45 हजार 467 मतदाता हैं। जबकि अन्य 40 से 49 वर्ष के 566468, 50 से 59 वर्ष तक के 435519, 60 से 69 वर्ष तक के 254270 और 70 से 79 वर्ष तक के एक लाख 18 हजार 402 मतदाता हैं। आधी आबादी दिखाए पूरी दमदारी
आधी आबादी किसी से कम नहीं है। दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जोकि महिलाएं कर न सकें। पुरुषों से पीछे नहीं हैं तो मतदान में पीछे क्यों रहें। जिले में महिलाओं की संख्या देंखे तो 12 लाख 98 हजार 216 मतदाता हैं। अब महिलाएं आगे आएं और मतदान करें तो फिर रिकार्ड ही टूट जाए।