रोजी रोटी के लिए जा रहे थे दिल्ली हादसे में मौत
शाहजहांपुर के कटरा के निकट हादसे में हुई व्यापारी मौत हो गई। वहीं 11 अन्य लोग उसी गांव के घायल हो गए। हरियावां कस्बे के रहने वाले थे।
हरदोई : रोजी-रोटी के लिए दिल्ली जाते समय शाहजहांपुर के कटरा में हादसे में व्यापारी की मौत के बाद शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गया। हादसे में गांव के 11 लोग घायल हुए हैं। जिनका शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है।
हरियावां निवासी योगेश शुक्ल पुत्र रामसरन शुक्ल दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री चलाते थे। परिवारजनों ने बताया कि लॉकडाउन में वह दिल्ली से वापस अपने निजी वाहन से आए थे। शुक्रवार की सुबह वह दिल्ली जा रहे थे तो गांव के 11 अन्य लोग भी उनके साथ गए। जिसके बाद शाहजहांपुर के कटरा के निकट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। देर शाम को शव गांव आते ही चीख पुकार मच गया।