कर्जमाफी के बजाय किसानों को अग्रिम अनुदान दे सरकार
हरदोई : भारतीय किसान संघ ने मांग की कि कर्जमाफी की बजाय किसानों को अग्रिम अनुदान सरकार
हरदोई : भारतीय किसान संघ ने मांग की कि कर्जमाफी की बजाय किसानों को अग्रिम अनुदान सरकार को देना चाहिए। संघ की ओर से किसान समस्याओं को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया। जिलाध्यक्ष बलवीर ¨सह ने कहा कि किसानों की भलाई के नाम पर देश में हल्ला हो रहा है। उसको फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं है। भारतीय किसान संघ की मान्यता है कि 90 प्रतिशत किसान कर्ज का भुगतान कर रहे हैं। उनके लिए सरकार को कुछ सोचना चाहिए। मांग की कि राज्य सरकार अग्रिम सहायता के नाम पर सीधे किसानों के खाते में रकबे के हिसाब से धन दिया जाए। ऋण ब्याजमुक्त व बिना बंधक बनाए दिया जाए। कहा कि शहतीनगर से कौंढ़ा, बरवन रजबहा व सर्रा से तुर्तीपुर माइनर बंद पड़े हैं उनको खुलवाया जाए। पांच एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसानों को पेंशन दी जाए। संरक्षक अशोक ¨सह आजाद,बृजेश कुमार, अरुण कुमार सिह, राजेंद्र ¨सह, अनुराग ¨सह, सुखेंद्र ¨सह, संतोष कुमार सिह,हर्षवर्धन ¨सह, बब्लू ¨सह, बृजेंद्र ¨सह,अमित ¨सह, रजनीश कुमार व पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे।