बिलग्राम- सांडी में धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन
हरदोई : बिलग्राम और सांडी में 10 दिन से चल रहे गणेश उत्सव के समापन पर प्रतिमा का विसर्जन धू
हरदोई : बिलग्राम और सांडी में 10 दिन से चल रहे गणेश उत्सव के समापन पर प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इसके पहले नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
बिलग्राम में गजानन सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश उत्सव का आयोजन नगर के सुभाष पार्क में किया गया था। इसका समापन रविवार को हो गया। प्रतिमा विसर्जन के पहले एक शोभायात्रा भी नगर में निकाली गई गणपति बप्पा मोरिया अबकी बरस तू जल्दी आ.. के जयकारे के साथ निकली शोभा यात्रा में भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा में अन्य देवी देवताओं की झांकियों को भी सजाया गया था। शोभायात्रा निकालने से पहले भगवान गणेश का अंतिम पूजन अर्चन किया गया। दोपहर को निकल कर शोभा यात्रा ने नगर के कई मुहल्लों का भ्रमण किया। सदर बाजार से होते हुए यह यात्रा राजघाट के लिए प्रस्थान कर गई। जहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।सांडी में पूर्व चेयरमैन दिनेश चंद्र गुप्त के आवास पर चल रहे गणेश महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा की शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकली और गरुण गंगा तट पर मूर्ति विसर्जित की गई।