गणेश उत्सव धूम, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
हरदोई : गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। गजानन सेवा समिति की ओर से गणेश महोत्सव के तीस
हरदोई : गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। गजानन सेवा समिति की ओर से गणेश महोत्सव के तीसरे दिन वंशीनगर में ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पहले फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बच्चे एक से एक वेशभूषा रानी लक्ष्मीबाई, गांधी जी, चाचा नेहरू आदि के रूप में नजर आए। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में नटराज ग्रुप फायर डांस एकेडमी, आर्य कन्या पाठशाला पिहानी चुंगी व आर्य कन्या पाठशाला बड़ा चौराहा के बच्चों ने एक से एक प्रस्तुतियां दी, जिससे मौजूद दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हुए।
सेठ रामदास स्कूल व आरआर इंटर कॉलेज की प्रस्तुतियां सराही गईं। वहीं पर स्प्रिंग डेल्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस खासा चर्चा का विषय रहा। प्रतियोगिता देर रात तक चलती रही। ग्रुप डांस में विजयी प्रथम पुरस्कार विजेता को 5100 रुपये की नकद धनराशि दी जाएगी।सुबह की नित्य आरती में गजानन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही लगभग सभी छोटे-बड़े सहयोगियों ने आरती में भाग लिया। शाम की महाआरती में विधायक माधवेंद्र प्रताप ¨सह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल शामिल रहे।
श्री विनायक समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा ने 57 मरीज देखें। जिसमें एक मरीज को मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर किया गया।
श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सराफा कमेटी के गणेश उत्सव में प्रात:कालीन आरती भगवान मराठा एवं ताना जी ने की। कोल्हापुर से आए मराठा पुरोहित गणेशजी मराठा ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। सायंकालीन पूजा एवं आरती कार्यक्रम हुआ। जिसमें गणेश पंडाल में भक्त अपने-अपने घर से आए विशेष दीयों से गणेशजी की महाआरती उतारी। कमेटी के अध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने विशेष भोग लगाया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर गोपाल मेहरोत्रा, भोला रस्तोगी, राजीव भल्ला, रुचित गुप्ता, तुकाराम मराठा, राजेश मराठा, सागर मराठा, भगवान मराठा, प्रदीप रस्तोगी, भीमराव आदि मौजूद रहे। मंगलमूर्ति सेवा समिति पुराने नगर पालिका रामदत्त चौराहा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन चंडीगढ़ के कलाकार सुनील ध्यानी और मंजीत ध्यानी द्वारा किया गया। सायंकालीन की आरती में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अमित चौरसिया, सभासद आदेश ¨सह, रवि द्विवेदी, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद रहे।