Move to Jagran APP

कहीं सन्नाटा, तो कही बारदाने का बहाना

हरदोई लाख प्रयास के बाद भी धान खरीद पटरी पर नहीं आ पा रही है। अधिकांश खरीद केंद्रों

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 10:23 PM (IST)
कहीं सन्नाटा, तो कही बारदाने का बहाना
कहीं सन्नाटा, तो कही बारदाने का बहाना

हरदोई : लाख प्रयास के बाद भी धान खरीद पटरी पर नहीं आ पा रही है। अधिकांश खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है, जहां किसान हैं, वहां पर प्रभारियों की मनमानी किसानों पर भारी पड़ रही है। प्रभारी बारदान का बहाना बनाते है, तो कहीं धान सूखा न होने या गंदा होने की बात कहकर किसानों को लौटाते हैं। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर लगाए गए राजस्व कर्मी भी अव्यवस्थाएं देखने के बावजूद मौन हैं।

loksabha election banner

धीमी तौल से परेशान दिखे किसान

हरदोई : नवीन गल्ला मंडी में लगे विपणन शाखा चतुर्थ केंद्र पर तौल चल रही थी। किसानों का कहना था कि धान की सफाई का कार्य धीमी रफ्तार से हो रहा है। प्रभारी ने बताया कि पावर डस्टर की जाली ठीक नहीं है। कई बार बदलने को कहा गया, लेकिन अभी बदलनी नहीं गई है। मंडी सचिव कार्यालय से बताया गया कि जल्द दूसरा डस्टर दिया जाएगा।

प्रभारी गायब, भटकते रहे किसान

हरदोई : सरकारी क्रय केंद्रों पर मनमानी हावी है। नवीन गल्ला मंडी हरदोई के यूपीएसएस के केंद्र पर दोपहर में ही बोरा समाप्त हो गया। प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर नहीं थे। बताया गया कि बारदान लेने गए हैं। केंद्र पर किसान धान की तौल कराने को लेकर परेशान दिखाई दिए। किसानों का कहना था कि केंद्र पर नाम मात्र ही तौल होती है।

क्रय केंद्रों के सामने ट्रालियों की लग रही लंबी लाइन

स्थान : नवीन गल्ला मंडी में लगे क्रय केंद्रों के सामने खड़ी ट्रालियां

हरदोई : नवीन गल्ला मंडी हरदोई में क्रय केंद्रों के सामने धान से लदी ट्रालियां खड़ी थीं। कई स्थानों पर तौल चल रही थी। किसानों का कहना था कि केंद्र पर धान की सफाई कराने में दिक्कत हो रही है। गेहूं की जाली लगाकर धान की सफाई कराई जा रही है, जबकि मोटे छेद वाली जाली से धान की सफाई होनी चाहिए। गेहूं की जाली से धान की सफाई में समय लग रहा है। केंद्रों पर दिखा सन्नाटा, किसान रहे परेशान

शाहाबाद : यूपीएसएस धान क्रय केंद्र पर सोमवार सुबह से किसी भी किसान का धान नहीं तौला गया। किसान परेशान रहे। केंद्र प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि चलना न मिलने से धान की तौल नहीं हो रही है। विपणन शाखा चतुर्थ के क्रय केंद्र पर दोपहर तक सिर्फ 90 क्विंटल तौल हुई थी। किसान केंद्र पर कई दिनों से धान की तौल कराने को डेरा डाले हुए हैं, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है।

किसान बोले, जुगाड़ से बिकता धान

हरदोई : महमूदपुर निवासी गुरमीत ने बताया कि दोपहर हो चुकी है, अभी तक धान की तौल का नंबर नहीं आया है। एजा फार्म के मनदीप सिंह ने बताया कि जुगाड़ होने पर ही यहां धान की तौल होती है। एजा फार्म के अभिजीत ने बताया कि केंद्र पर बारदान समाप्त था। प्रभारी वारदाना आने की बात कह रहे हैं। काफी कहने के बाद उनका धान तौलने की हामी भरी है। सिखौरा के महासिंह ने बताया कि धान की तौल कराने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। वह सुबह आए थे और उनका धान तौला जा रहा है।

खरीद में मनमानी पर नपेंगे प्रभारी

किसान को धान बेचने में दिक्कत आ रही है तो किसान केंद्रों पर बैनर पर लिखे अधिकारियों का मोबाइल नंबर मिलाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। खरीद केंद्रों पर प्रभारियों की मनमानी की शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- अनुराग पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.