दंपती समेत आठ किए गए आइसोलेट, छह के भेजे सैंपल
ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग
हरदोई : पिहानी के कोरोना संक्रमित जमाती के संपर्क में आने वाले दंपती समेत छह लोगों को शनिवार शाम आइसोलेट किया गया। जिनके सैंपल लेकर लखनऊ भेज दिए गए। वहीं बिलग्राम में दिल्ली से आए दो युवकों को रविवार की दोपहर आइसोलेट किया गया है। जिनका सैंपल सोमवार को भेजा जाएगा। शुक्रवार को भेजे गए दो सैंपल निगेटिव आए हैं।
पिहानी के जमाती के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। शनिवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमाती के संपर्क में आने वाले दंपती समेत छह लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। जिनका सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया है। वहीं बिलग्राम में दिल्ली से आए दो युवकों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिनकी जांच की गई। इसके बाद उनका सैंपल लेकर भेजा जाएगा।
बावन सीएचसी भेजा गया कोरोना संक्रमित : बावन सीएचसी में कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया गया है। जहां 30 संक्रमितों को रखा जा रहा है। कोरोना संक्रमित जमाती को पहले 100 शैय्या में रखा गया था। जिसे रविवार को बावन भेज दिया गया। जहां पर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमित का इलाज करने वाली टीम की गई क्वारंटाइन : कोरोना संक्रमित जमाती के इलाज में लगे चार चिकित्सकों समेत आठ लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने के बाद ही ये लोग घर जा सकेंगे।