Move to Jagran APP

कोरोना पॉजिटिव का परिवार राजा टोडरमल भूलेख संस्थान में शिफ्ट

ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्ह्वह्मद्ग

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:05 AM (IST)
कोरोना पॉजिटिव का परिवार राजा टोडरमल भूलेख संस्थान में शिफ्ट
कोरोना पॉजिटिव का परिवार राजा टोडरमल भूलेख संस्थान में शिफ्ट

हरदोई : कोरोना संक्रमित जमाती के परिवार समेत 14 लोगों को शुक्रवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जिनका सैंपल भेजा गया, लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ सकी। हालांकि स्वास्थ्य महकमा उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने की उम्मीद जता रहा है। सभी को एहतियातन राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में शिफ्ट कर दिया गया है।

loksabha election banner

पिहानी के कोरोना संक्रमित के परिवार के छह और उसके संपर्क में रहे आठ लोगों को भर्ती किया गया था। जिनके सैंपल लखनऊ भेजे गए थे, लेकिन रविवार की दोपहर तक रिपोर्ट नहीं आ सकी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी लोगों को एंबुलेंस से मन्नापुरवा स्थित राजा टोडरमल भूलेख संस्थान में शिफ्ट करा दिया। सभी का स्वास्थ्य ठीक है। सीएमओ डॉ. एसके रावत के अनुसार सभी को एहतियातन रखा गया है। 14 दिनों तक यह लोग क्वारंटाइन रहेंगे। संक्रमित परिवार के छह लोगों की दोबारा होगी जांच : जमाती की मां, दादी, भाई और तीन बहनों की रिपोर्ट आने के बाद दोबारा इनकी जांच की जाएगी। अगर वह भी निगेटिव आई तो उन्हें क्वारंटाइन रखने के बाद घर भेज दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.