Move to Jagran APP

कांग्रेस अपनी भोगवादी नीति को त्यागे: डा.महेंद्र नाथ

हरदोई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को बूथ कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:28 PM (IST)
कांग्रेस अपनी भोगवादी नीति को त्यागे: डा.महेंद्र नाथ
कांग्रेस अपनी भोगवादी नीति को त्यागे: डा.महेंद्र नाथ

हरदोई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने आए। पचकोहरा में उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया फिर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर निशाना साधा। हरियाणा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सूरजेबाला के द्वारा योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव भोगवादी नीति पर चलती रही है। इसलिए इस तरह के बोल एक सन्यासी के बोल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब अपनी भोगवादी नीति को त्याग देना चाहिए।

loksabha election banner

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे गठबंधन करे या न करे, लेकिन भाजपा का बूथ कार्यकर्ता जनता के मध्य पुल का काम करेगा। उसका जनता से अटूट गठबंधन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता जानता है कि भाजपा में ही बूथ कार्यकर्ता तक को प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष के बराबर मंच पर स्थान मिलता है। प्रदेश अध्यक्ष उनका स्वागत करता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो साधारण कार्यकर्ता को उच्च पद तक पर आसीन कर सकती है। बताया कि नए परिवर्धन के बाद 1,62,000 बूथ हैं जिसमें 1,43,890 पर भाजपा के समितियां गठित की जा चुकी हैं। 1,19,000 समितियों का सत्यापन भी कराया जा चुका है। बताया कि 19 नवंबर को प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच मोटर साइकिल सवार एक स्थान पर एकत्र होकर रैली निकालेंगे। बूथ से लेकर जिले को भाजपा मय बना देंगे। कहा कि 2019 में पुन: मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से जनता बनाएगी। ओमप्रकाश राजभर के बयानों पर कहा कि उनको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। कहा कभी मजबूरी में अजीबोगरीब गठबंधन करना पड़ता है।

बूथ कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने गुरुवार को पचकोहरा में बूथ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। सुरसा विकास खंड के पचकोहरा सेक्टर के 11 बूथ प्रभारियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जिसमें प्रमुख रूप से बूथ प्रभारी समरपाल यादव, ¨पटू यादव, रमेश कुमार ,विवेक, पुष्कर, मेवाराम कुशवाहा शानू मिश्रा आदि प्रमुख रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा , जिला प्रभारी सुधीर ¨सह, राजीव रंजन मिश्र ,जेवी ¨सह, सुधीर श्रीवास्तव, कुंजनलाल कश्यप, वंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेक्षागृह में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कर उनमें उत्साह भरा। सम्मेलन को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ ही विधायकों में माधवेंद्र प्रताप ¨सह, रजनी तिवारी, श्यामप्रकाश, विधायक आशीष ¨सह, रामपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष, प‌रू्व जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.