किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल
हरदोई : जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने पराली जलाने से किसानों पर दर्ज मुकदमों की निदा की। उन्होंने जिला प्रशासन से किसानों पर दर्ज किए गए मुदकमे वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सदर तहसील में पर्चा वितरण किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से नहीं बल्कि भट्ठों की चिमनियों से प्रदूषण बढ़ रहा है। किसानों पर बेवजह मुदकमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि बढ़ती बेरोजगारी से युवा परेशान है। कार्यक्रम में जमील अहमद अंसारी, निर्भान सिंह यादव, साधू सिंह सोमवंशी, अजीत सिंह चंदेल, गोपाल पांडेय, दीप सिंह गौर, भुवनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। ब्लाक भरवनी की बाजार, बेहटागोकुल बाजार में ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में पर्चा वितरण किया। इसके अलावा शाहाबाद तहसील क्षेत्र में टुमुरकी बाजार, आंझी स्टेशन बाजार, सदर बाजार सहित समस्त ब्लाकों में कार्यकर्ताओं ने पर्चे वितरित किए।