Move to Jagran APP

यात्री व कर्मचारियों को हो समस्या, तो संवाद हेल्प डेस्क पर करें शिकायत

रोडवेज बस के यात्रियों व कर्मचारियों को किसी तरह की कोई समस्या हो तो उनकी सुविधा के लिए संवाद हेल्प डेस्क बनाई गई है जिसके लैंडलाइन नंबर 05852-233287 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 12:01 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:02 AM (IST)
यात्री व कर्मचारियों को हो समस्या, तो संवाद हेल्प डेस्क पर करें शिकायत
यात्री व कर्मचारियों को हो समस्या, तो संवाद हेल्प डेस्क पर करें शिकायत

हरदोई : कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। गैर जिलों व अन्य मार्गों से आने वाली रोडवेज बसों को प्रतिदिन रोडवेज कार्यशाला ले जाया जाता है। वहां बस की धुलाई होती है और उसे सैनिटाइज भी किया जाता है। इसके बाद ही बस रोडवेज स्टेशन पर लाई जाती है। बस स्टेशन पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग के साथ उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाते है। नाम व पते नोट करने के उपरांत उन्हें बस स्टेशन के अंदर प्रवेश दिया जाता है। रोडवेज बस के मुख्य द्वार पर व अंदर कोविड 19 के नियमों को लिखा गया है। यात्रियों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ मास्क लगाना अनिवार्य है। परिचालकों को यात्रियों के हाथ सैनिटाइजर करने के उपरांत ही बस के अंदर प्रवेश देने के निर्देश हैं। साथ ही यात्रा के दौरान यात्रियों व कर्मचारियों को कोई समस्या होती है, इसके लिए संवाद हेल्प डेस्क बनाई गई है, जिसके लैंडलाइन नंबर 05852-233287 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यात्री व कर्मचारियों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। यह बात परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज त्रिवेदी ने बुधवार को जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम में प्रश्नों का जवाब देते हुए कहीं। प्रश्न : लखनऊ रोड पर रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनके भाई जो परिचालक हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज हो रहा है। निगम की ओर से कोई मदद नहीं की गई है।

loksabha election banner

- कमलेंद्र सिंह, पचकोहरा

उत्तर : रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान जिन लोगों की मृत्यु हुई थी, उन्हें 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की गई। जबकि घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी गई। अगर कोई समस्या है संवाद हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रश्न : संडीला से प्रतापनगर होते हुए सीतापुर जाने के लिए रोडवेज बस का संचालन नहीं हो रहा है, जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं।

- विनय तिवारी, प्रतापनगर

उत्तर : क्षेत्रीय व्यक्ति परिवहन निगम के कार्यालय में अपना मांगपत्र लिखित रूप से उपलब्ध करा दें, तो निगम की ओर से सर्वे कराकर रोडवेज बस का संचालन शुरू कराया जा सकता है। प्रश्न : अनंगपुर होते हुए शाहजहांपुर व अनंगपुर-पाली होते हुए हरदोई के लिए रोडवेज बस का संचालन बंद हो गया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

- बंटी सिंह, अनंगपुर

उत्तर : कोविड-19 के चलते अभी कुछ बसों का संचालन बंद चल रहा है। यात्री कम निकल रहे हैं। मांगपत्र मिलने पर सर्वे कराकर रोडवेज बस का संचालन शुरू कराया जाएगा। प्रश्न : बेनीगंज क्षेत्र में हत्याहरण व सीतापुर जिले में नैमिषारण्य तीर्थ स्थल हैं। इसके बावजूद लखनऊ से संडीला, बेनीगंज होते हुए सीतापुर व लखनऊ से बेनीगंज होते हुए हरदोई के लिए रोडवेज बस का संचालन नहीं हो रहा है।

- राममनोहर वैश्य, बेनीगंज

उत्तर : कोविड-19 के चलते कुछ रोडवेज बसों का संचालन बंद है। क्षेत्रीय व्यक्ति लिखित रूप से रोडवेज बस के संचालन के लिए मांगपत्र उपलब्ध कराने पर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। प्रश्न : परिवहन निगम की रोडवेज बसों से सभी ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ा गया है या नहीं। अगर नहीं तो ग्रामीण मार्गों को निगम की बसों से जोड़ने की क्या प्रक्रिया चल रही है?

- स्वरूप नारायण अस्थाना, बेनीगंज

उत्तर : अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों को रोडवेज बसों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। जो मार्ग छूटे हैं, उन मार्गों का सर्वे कराकर रोडवेज बसों के संचालन की प्रक्रिया चल रही है।

प्रश्न : कोरोना काल के चलते रोडवेज बसों में भीड़ रहती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। इसे लेकर निगम क्या कर रहा है।

-अमित सिंह, न्यू सिविल लाइन

उत्तर : मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक बस को उसकी सीटिग क्षमता तक ही यात्री ले जाने अनुमति दी गई है। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश है।

प्रश्न : रोडवेज बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ी हैं। इसे रोकने के लिए निगम क्या कर रहा है?

- मयंक, जिदपीर चौराहा

उत्तर : परिवहन निगम की ओर से दुर्घटना शून्य करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। लंबी दूरी की रोडवेज बसों में दो चालकों की तैनाती की गई है। रात्रि में बस का संचालन करने वाले चालकों को थर्मस उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वह सुस्ती दूर करने के लिए चाय का सेवन करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.