बैंक हड़ताल का जिले में रहा मिलाजुला असर
ढ्डड्डठ्ठद्म ह्यह्लह्मद्बद्मद्ग ढ्डड्डठ्ठद्म ह्यह्लह्मद्बद्मद्ग ढ्डड्डठ्ठद्म ह्यह्लह्मद्बद्मद्ग
हरदोई : बैंकों के विलय के विरोध में बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। कुछ बैंकों में काम पूरी तरह तो कुछ में ठप्प रहा। वहीं दो बैंकों की शाखाओं में सामान्य काम काज हुआ। वहीं एक बैंक की शाखा पचास फीसदी कार्य प्रभावित हुआ। बैंक की हड़ताल से खाता धारक परेशान हुए और उनको लौटना पड़ा।
बैंकों के विलय के विरोध में बैंक यूनियन ने मंगलवार हड़ताल का ऐलान किया था। हड़ताल में स्टेट बैंक आफ इंडिया और बैंक आफ इंडिया शामिल नहीं थी। दोनों बैंकों की शाखाओं में प्रतिदिन की भांति सामान्य काम काज हुआ। बैंक आफ इंडिया की शाखाओं में एक यूनियन के कर्मचारी हड़ताल पर थे। वहीं दूसरी यूनियन के कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इसलिए बैंक आफ इंडिया की शाखाओं में पचास फीसदी कार्य प्रभावित रहा। हड़ताल में पीएनबी, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, ओरियंटल बैंक, कारपोरेशन बैंक, देना बैंक, यूनाइटेड बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक शाखाओ के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल के कारण जिले में संचालित इन शाखाओं में कार्य प्रभावित हुआ। खाता धारकों को बैंक हड़ताल के कारण वापस लौटना पड़ा। बैंक की हड़ताल के कारण क्लीयरेंस भी प्रभावित हुआ। बैंक की हड़ताल के कारण एटीएम में भीड़ रही। त्योहार के मौके पर बैंक में हड़ताल होने पर व्यापारियों को भी लेन देन में परेशानी हुई और आम लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा।