बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल
हरदोई : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बुधवार को वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने केनरा बैंक पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। उधर ग्रामीण बैंकों के यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस ने मार्च में तीन दिन की हड़ताल में शामिल होने का नोटिस दिया है।
यूएफबीयू के स्थानीय संयोजक आरके पांडेय ने कहा कि बैंक मैनेजमेंट ने यूनियनों को 29 फरवरी को वार्ता के लिए बुलाया है, जिसमें मैनजमेंट को सम्मानजनक और स्वीकार्य वेतनवृद्धि का प्रस्ताव देना पड़ेगा। इसके बाद 11, 12 व 13 मार्च को होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया जा सकता है। बैंक यूनियंस नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि बैंक मैनेजमेंट की प्रतिनिधि संस्था इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन को अब बैंककर्मियों की मांगें माननी ही होगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें पूरी तरह जाय•ा हैं। अजय मेहरोत्रा, अनुज सिंह, वर्षा मेहरोत्रा, प्रिया रस्तोगी, श्रद्धा गुप्ता, रानी, साधना, अंशुमान अवस्थी, रोचिन सिन्हा, कौशलेंद्र शुक्ला, संदीप, फरजान मुइज, नितिन कनौजिया, विशाल कुमार, चंद्र शेखर मौजूद रहे।