Move to Jagran APP

वेतन पुनरीक्षण को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ढ्डड्डठ्ठद्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 09:45 PM (IST)
वेतन पुनरीक्षण को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
वेतन पुनरीक्षण को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

हरदोई : वेतन पुनरीक्षण समझौते की मांग को लेकर हड़ताल की तैयारियों में जुटे बैंककर्मियों ने शुक्रवार को पीएनबी की मुख्य शाखा पर भोजनावकाश में विरोध प्रदर्शन किया। 31 जनवरी व 1 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा बैंककर्मी संगठनों ने की है। मांगे न माने जाने पर 11, 12 व 13 मार्च को 3 दिन की तत्पश्चात 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल की घोषणा है।

loksabha election banner

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हुए इस विरोध प्रदर्शन में शहर की विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। फोरम के स्थानीय संयोजक आर के पांडेय ने कहा कि नवंबर 2017 में कालातीत हो चुका द्विपक्षीय समझौते को लेकर 26 महीने गुजर चुके है पर नया समझौता करने पर सरकार और बैंक मैनेजमेंट टालमटोल कर रहे हैं। जिससे मजबूर होकर बैंककर्मी आंदोलनरत हुए हैं।

बैंक यूनियन एनसीबीई के नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने हठधर्मी नहीं छोड़ी तो बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल होकर रहेगी। अधिकारी संगठन एबाक की नेता रुपाली शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट के मौके पर 31 जनवरी व 1 फरवरी की 2 दिन की हड़ताल में बैंकों का चक्का जाम हो जाएगा। बैंक अधिकारी संगठन एआइबीईओ के नेता दीपक त्रिपाठी ने कहा कि यूनाइटेड फोरम के बैनर तले शत-प्रतिशत बैंक अधिकारी कर्मचारी एकजुट हैं। सरकार अगर समय पर नहीं चेती तो बड़ी कार्रवाइयां अवश्य संभावी हैं। इस दौरान अजय मेहरोत्रा, माया विश्वकर्मा, प्रिया रस्तोगी, दीपिका सिंह, प्रियंका दुबे, नीलेंद्र कुमार, दीपक बाजपेई, श्याममोहन बाजपेई, अखिलेश मिश्रा, अजीत मौर्या, रिषीपाल, प्रकाश दुबे, मालती, ब्रम्हानंद, संदीप, मुकेश, आरसी बाजपेई, कौशलेंद्र शुक्ला, श्रद्धा गुप्ता, पीयूष वर्मा, संदीप कुमार शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.