विपक्षी दलों ने दीया जलाकर युवाओं के लिए मांगा रोजगार
हरदोई विपक्षी दलों के पदाधिकारियों ने सत्तारूढ़ भाजपा पर रोजगार खत्म करने का आरोप लगात
हरदोई : विपक्षी दलों के पदाधिकारियों ने सत्तारूढ़ भाजपा पर रोजगार खत्म करने का आरोप लगाते हुए देश से बेरोजगारी का अंधेरा हटाने और नया भारत बनाने के लिए बुधवार रात दीया जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
भागीदारी मोर्चा के घटक दल राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्र अध्यक्ष बाबूराम पाल एवं सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी की ओर से रद्धेपुरवा में बेरोजगार युवाओं के समर्थन में पंचायत का आयोजन किया गया। राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसागर पाल, सुभासपा के सूचना प्रभारी मोहित अर्कवंशी, मदन पाल बड़े भैया, राजेंद्र पाल, बृजेंद्र पाल, विनीत पाल, राकेश पाल, प्रहलाद पाल, जिला अध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी, जिला महासचिव विनीत पाल, राजेश पाल, अजय पाल आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपा नेता अनिल सिंह वीरू, जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू, मुकुल सिंह आशा ने अपने-अपने घरों पर रोजगार दो लिखकर दीप जलाकर मोदी सरकार की नीतियों का विरोध किया। कहा कि देश में क्रांति की जरूरत है भाजपा ने सबको मायूस किया है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते 10 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।
कांग्रेस प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि हम विश्व के सबसे युवा राष्ट्र हैं और हमारी सरकार की प्राथमिकता हमारे युवाओं को ताकत देने की, रोजगार देने की होनी चाहिए, लेकिन उनका ध्यान केवल जुमेलबाजी पर है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा करके सरकार में आने वाले मोदीजी से आज का युवा नौकरियों के लिए कतार में हैं।