51 तुलसी के पौधे वितरित कर मनाया स्थापना दिवस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
पिहानी-कछौना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर गुरुवार को बनाया गया। पिहानी में कार्यकर्ताओं ने 51 तुलसी के पौधे वितरण किए और मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। कटरा बाजार में पुरानी पुलिस चौकी के पास प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजात बाजपेई, नगर अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, नगर मंत्री आर्यन गुप्ता, मनीष सविता, अर्पण, केशवम, राहुल, लव, दीपक, गुलशन, हरिओम, रजत, अनीत, धीरज, जीतेंद्र गुप्ता, आदि ने लोगों के तुलसी के पौधे वितरित करते हुए कहा कि तुलसी में औषधीय गुण होते है। सभी लोगों को चाहिए कि अपने घरों में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।
वहीं कछौना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कछौना इकाई ने स्थापना दिवस पर परिषद कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने कहा कि एबीवीपी की स्थापना आजादी के तुरन्त बाद 1948 में हुई। अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों की लड़ाई लड़ता आ रहा है। जिला मीडिया प्रमुख शुभम शुक्ला भगत ने कहा कि यह संगठन वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जो छात्र हितों के साथ सामाजिक कार्यों में भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते हैं। नगर मंत्री सुंदरम मिश्रा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, एबीवीपी प्रमुख शुभम शुक्ला भगत, नगर मंत्री सुंदरम मिश्रा, तहसील मीडिया प्रमुख धीरज गुप्ता, नगर सह मंत्री श्यामजी मिश्रा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।