दो अवैध शस्त्र फैक्ट्री और तमंचों के साथ 31 गिरफ्तार
हरदोई : सांडी और पचदेवरा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। साथ ही पूरे जिल
हरदोई : सांडी और पचदेवरा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। साथ ही पूरे जिले में 31 लोगों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जिले में अवैध शस्त्र से हो रही घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने एक अभियान चलाया था, जिसमें 31 लोगों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही पचदेवरा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भी खुलासा किया गया है। सांडी पुलिस ने बम्टापुर के बबूल के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने का काम चल रहा था। जंगल में ही शस्त्र बनाकर उन्हें बेचा जाता था। सोमवार की सुबह सांडी पुलिस ने जंगल में छापा मारा। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नन्हे लोहार पुत्र संभर निवासी छितरामऊ और नरायन उर्फ अमर ¨सह पुत्र जोक्खा निवासी धानामऊ बताया। पुलिस को उनके पास से आधा दर्जन तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। उन्होंने बताया कि दोनों पर सांडी थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही शहर कोतवाली में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा : शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सि¨लडर, भगौना, नकदी और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने अपना नाम सनी पुत्र अनिल निवासी प्रेम नगर कालोनी बताया। आरोपित ने सिनेमा चौराहे के भारत ट्रेडर्स की दुकान से 26 अक्टूबर और 28 दिसंबर को यश फ्लोर मिल के पास चाय की दुकान में चोरी की थी।