1 एचपीआर 19 -
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में हुई, जिसमें पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई।
इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी विदित चौधरी रहे। विदित चौधरी ने कहा कि यह संगठन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा बनाया गया है। इस संगठन पर अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। अब सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के ऊपर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की सरकार बनवाने की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी व मजबूती के साथ गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पहुंचाने का कार्य करना है। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी पार्टी के प्रति निष्ठा-समर्पण को देखकर दी गई है। आज उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से शासन नहीं संभल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज और सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
बैठक में प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी, सत्यनारायण अग्रवाल, अरविद शर्मा, रघुवीर सिंह, राधिका केम, इरफान कुरैशी, ज्ञानेंद्र गुप्ता, शहजादा चौधरी, डा. शोएब, मनोज कौशिक, रमेश खटाना, आयुष शर्मा, आकाश त्यागी, नवीन कुमार, यशपाल सिंह उपस्थित रहे।
शुभम
हापुड़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO