Move to Jagran APP

यूपी में मुर्दे के साथ हैवानियत, महिला का शव निकालकर किया 'गंदा काम', हाथ-पैर गायब

कुछ दिन पहले ही दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। परिस्थितियों को देखते हुए मुर्दे के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:08 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 01:38 PM (IST)
यूपी में मुर्दे के साथ हैवानियत, महिला का शव निकालकर किया 'गंदा काम', हाथ-पैर गायब
यूपी में मुर्दे के साथ हैवानियत, महिला का शव निकालकर किया 'गंदा काम', हाथ-पैर गायब

हापुड़ [गौरव भारद्वाज]। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हवस के पुजारियों ने यौन सुख के लिए ऐसा तरीका आजमाया कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। हवस के अंधे विकृत मानसिकता के अज्ञात लोगों ने कुछ दिन पहले ही दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। परिस्थितियों को देखते हुए मुर्दे के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।

loksabha election banner

महिला के शव का हाथ और पैर गायब
सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा है। मौके पर पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत से क्षत विक्षप्ति हालात में मिला है। आरोपित एक हाथ और पैर काट कर ले गया है। 

मामला हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थानांतर्गत ग्राम गिरधरपुर-तुमरैल का है। बीते रविवार सुबह गांव निवासी एक महिला (50) की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसका शव गांव में स्थित पीर की मजार के पास कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

ऐसे हुआ खुलासा
रीति-रिवाज के अनुसार महिला का पति रोजाना कब्र पर अगरबत्ती लगाने जाता था। शुक्रवार रात भी महिला का पति कब्र पर अगरबत्ती लगने लगा। उस समय तक कब्र सुरक्षित थी। शनिवार सुबह जब पति अगरबत्ती लगाने पहुंचा तो कब्र से महिला का शव गायब था। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और शव की तलाश की गई। महिला का शव कब्र से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में मिला। मृतका का दाहिना पैर और बाए हाथ गायब था। संभवत उसका हाथ और पैर काटकर ले जाया गया।

शव खींचकर ले जाने के मिले निशान
वहीं परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौके से खेत तक महिला को खींचकर ले जाने के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर आरोपितों में आक्रोश हैं और हंगामा कर आरोपित को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

वहीं, मनोचिकित्सकों का कहना है कि इस तरह हरकत मानसिक रूप से विकृत लोग ही करते हैं। खासकर मानसिक रूप से बीमार ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.