Move to Jagran APP

विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रट कर्मचारी संघ के आह्नवान पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यबहिष्कार किया। बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, जिला सचिव कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 07:25 PM (IST)
विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

जागरण संवाददाता, हापुड़ : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

loksabha election banner

संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, जिला सचिव कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा दिए गए निर्देश पर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ से संबंद्ध कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया। जनपद मुख्यालय स्तर पर कलक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी/ जनपद सचिवालय रखा जाए। कलक्ट्रेट संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति की जाए। कलक्ट्रेट में लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए, नवसृजित जनपदों एवं तहसीलों में उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय (कलक्ट्रेट) लिपिक वर्ग (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2011 द्वारा प्रख्यापित पदों का सृजन किया जाए। समान कार्य का समान वेतन के सिद्वांत के आधार पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को बी सचिवालय के बराबर वेतन भत्ते अनुमन्य कराया जाए। संघ के कार्यालय हेतु दारूलसफा में कक्ष आवंटित किए जाने समेत 13 मांगें हैं। इस अवसर पर ब्रिगेडियर, राहुल कुमार, गिरीश चंद शर्मा, अमिता मिश्रा, हिमांशु, रामकुमार, संजीव गोयल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.