चेन चुराने की कोशिश करते दो नाबालिग दबोचे
कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर साप्ताहिक पैठ में खरीदारी करने के लिए आई एक महिला की चेन पार करने की कोशिश कर रहे दो लिटिल चोरों को लोगों ने दबोच लिया। हालांकि दोनों की लोगों द्वारा पिटाई नहीं की गई। लोग उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आए। जहां दोनों के परिजन को मौके पर बुलाने के आदेश दिए गए है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जासं, हापुड़ : कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर साप्ताहिक पैठ में खरीदारी करने के लिए आई एक महिला की चेन लूटने की कोशिश कर रहे दो लिटिल चोरों को लोगों ने दबोच लिया। लोग उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आए। जहां दोनों के परिजन को मौके पर बुलाने के आदेश दिए गए है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
एसएचओ महावीर ¨सह चौहान ने बताया कि फ्रीगंज रोड पर रविवार को साप्ताहिक पैठ लगती है। इसमें आसपास के गांवों के अलावा शहर के लोग खरीदारी करने आते हैं। रविवार को एक महिला पैठ में खरीदारी करने के लिए आई थी। जब वह खरीदारी कर रही थी तभी दो लिटिल चोरों ने उनकी सोने की चेन को खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर दोनों शातिर चोरों पर पड़ गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। एसएचओ ने बताया कि दोनों नशा करने के आदी है।